
सुबह नौ बजे पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, वाराणसी और कानपुर से स्पाइस जेट की पांच नई उड़ानों की शुरूआत की। स्पाइस जेट के अधिकारियों ने इन तीनों शहरों से बंगलुरू, कोलकाता और मुंबई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम बोर्डिंग पास जारी किया और उड़ान शुरू किए जाने की घोषणा की।
प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज से गोरखपुर से बगलुरू, वाराणसी से बंगलुरू और कोलकाता और कानपुर से मुंबई और कोलकाता के लिए स्पाइस जेट की सीधी उड़ानें शुरू हो गईं। बहुत जल्द स्पाइस जेट और नई उड़ानों को प्रदेश से शुरू करेगा।
नंद गोपाल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है विमानन सेवा से जुड़े कई अहम फैसले हुए हैं। पहले सिर्फ लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद से विमान सेवाएं थी। अब आगरा और कानपुर से भी यात्री विमान उड़ने लगे हैं। हर महीने विमानन से संबंधित नए फैसले लिए जा रहे हैं। रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत प्रदेश में नौ नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर से विमानों की संख्या काफी बढ़ी है।
https://rashtriyadinmaan.com
