
डायवर्ट और टैप किए जा चुके एशिया के सबसे बड़े गंदे नाले पर सेल्फी लेने के बाद कानपुर में पहली बार मीडिया से बात की। योगी ने कहा कि कानपुर के लगों को इस बात का मलाल रहता था कि यहां गंगा में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। कानपुर का प्रदूषण आगे के शहरों में भी गंगा की सेहत खराब कर रहा था। इस बात का हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज गंगा का पानी शुद्ध हो गया। कोई भी यहां आकर देख सकता है। आप खुद पानी की शुद्धता देख सकते हैं।
128 वर्षों पुराना सीसामऊ नाला पूरी तरह टैप किया जा चुका है। नाले का सीवर डायवर्ट कर एसटीपी तक पहुंचाया गया है। कभी जाजमऊ में सबसे ज्यादा प्रदूषण होता था। गंगा का पानी काला पड़ गया था और जलीय जीव तक नष्ट हो गए थे। आज स्थिति यह है कि जाजमऊ में जलीय जीव मछलियां पुनर्जीवित हो गई हैं। यह पानी की शुद्धता का प्रमाण है।
योगी ने कहा कि 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगे के लिए मार्गदर्शन करेंगे। उनके दिशा निर्देशन में गंगा की अविरलता, निर्मलता पर काम जारी रहेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
