
लखनऊ | यूपी विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि हमने यूपी के लोगों को कोरोना से बचाने में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ नमूने यहां आकर पूछते हैं आपने लोगों के लिए क्या किया, क्या रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री ने दिल्ली और यूपी के आंकड़ों के साथ उदाहरण पेश किया। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री ने इशारे ही इशारे में आप सांसद संजय सिंह पर निशाना साधा है। कुछ दिन से संजय सिंह लखनऊ में योगी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे थे।
योगी ने कहा, ‘दिल्ली का एक नमूना उत्तर प्रदेश में आता है औऱ यहां आकर कहता है कि उत्तर प्रदेश में कोविड के खिलाफ कोई रणनीति नहीं बन पा रही है। जिन्होंने दिल्ली को बरबाद किया, जिन्होंने यूपी बिहार के लोगों को जबरन दुर्व्यवहार करके वहां से भगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आकंड़े देखूं, यूपी की आबादी आज के दिन है 23 करोड़ 78 लाख और यूपी के अंदर कुल केस हैं एक लाख बहत्तर हजार, कुल सक्रिय केस हैं 48000। 2700 लोगों की मौत हुई है। कुल टेस्ट 41 लाख 84 हजार टेस्ट हुए हैं। हमारे पास 10 लाख पर कुल 744 केस हैं। मृत्यु दर 1.6 फीसदी है जो देश के अंदर सबसे न्यूनतम हैं।’
https://rashtriyadinmaan.com
