सीएम योगी कहा कि डिजिटलीकरण और कम्यूटरीकरण से राजस्व विभाग को मजबूत आधार मिलेगा


मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही संगठित अपराध पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत लेखपालों को पहले स्मार्ट फोन वितरित किया गया था और अब लैपटॉप वितरित किया जा रहा है। योगी ने कहा कि लेखपालों के पास लैपटॉप होने से आय, जाति, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के अलावा उन सेवाओं में भी तेजी आएगी, जहां उनकी रिपोर्ट की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व परिषद में सिर्फ नाम परिवर्तित करने के लिए लोगों को महीनों तक और कई बार सालों तक भटकना पड़ता है। इस योजना के पूरे हो जाने पर जनता को सुविधा मिलने के साथ ही लेखपालों के कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्मार्ट फोन और लैपटॉप से ही नहीं, बल्कि लेखपालों के कार्यों में भी स्मार्टनेस दिखनी चाहिए।


Scroll To Top
Translate »