सीएम योगी बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी विधायक ने दी सफाई, थाना प्रभारी समेत छह निलम्बित


 
216710-yogi-adityanath-2
उन्नाव रेप मामला
 lucknow | भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती के जेल में बंद पिता की संदिग्ध हालातों में मौत के बाद योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। पीड़ित पक्ष ने विधायक पर जेल में हत्या कराने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
 उन्नाव की पीड़िता ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी । उन्नाव की पीड़िता के पिता की मौत के बाद सीएम योगी ने कहा है कि इस दुखद घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सफाई देने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। इससे पहले मीडिया से मुखातिब सेंगर ने अपने खिलाफ किसी तरह के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं। यदि जांच में मैं दोषी साबित होता हूं तो मेरे खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।
इस मामलेे में यूपी के पुलिस प्रमुख ने बताया कि उन्नाव मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है। नामजद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में जेल प्रशासन से भी जवाब-तलब किया गया है कि किन हालातों में पीड़िता के पिता की मौत हुई है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, लापरवाही बरतने के आरोप में सम्बन्धित थाना प्रभारी समेत छह पुलिसर्किमयों को भी निलम्बित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी। पीड़िता ने गत तीन अप्रैल को हथियारों से लैस विधायक के भाई द्वारा समर्थकों के साथ उसके घर आकर परिजनों की पिटाई का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार के खिलाफ ही झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसके पिता को जेल भिजवा दिया।


Scroll To Top
Translate »