सीएम योगी ने लापरवाही पर सिद्धार्थनगर के सीएमओ काेे किया सस्पेंड


216710-yogi-adityanath-2

 

lucknow / सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सिद़ार्थनगर में सीएमओ को सस्‍पेंड कर दिया है। उन्‍होंने उस्‍का क्षेत्र के भीटिया गांव में निरीक्षण के दौरान दस्‍तक अभियान में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्यवाही की। गांव में दस्‍तक अभियान के तहत घर-घर टीकाकरण किए जाने की बजाए एक जगह बैठकर टीकाकरण किया जा रहा था। सीएमओ से इस बारे में पूछताछ के बाद सीएम ने उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया। इसके पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने किसानों को परेशान किया तो उसकी खैर नहीं होगी। सिद्धार्थनगर में स्‍कूल चलो अभियान संचारी रोग टीकाकरण अभियान और स्‍कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने के बाद सभा में मिट़टी की रायल्‍टी फ्री करने का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने यह बात कही।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यदि कोई किसान अपने खेत से मिट़टी निकालकर ले जाता है तो उसे किसी के द्वारा परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सरकार ईंट-भट्टे वालों से भी बात कर रही है कि वे अपने ईंटों के दाम कम करें। भठ्ठे वाले अपने भठ्ठों पर दो बछड़े पालें। उनके मिटटी खनन को फ्री किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि सिद्धार्थनगर में आज शुरू की गईं दोनों योजनायें प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण हैं। पिछले साल 92 लाख बच्चों का टीकाकरण हुआ था। 1.54 करोड़ बच्‍चों ने स्‍कूलों में प्रवेश लिया था। जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्‍होंने मां-बाप से अपने बच्‍चों को टीका जरूर लगवाने का आह़वान किया।

बालिकाओं की शिक्षा के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू किया। उन्‍होंने कहा कि लोगों को शिक्षित करना राष्‍ट्रीय दायित्व है। बेसिक शिक्षा की हालत सुधारने के लिए वहां एनसीआरटी माध्‍यम लागू किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर को मेडिकल कालेज दे दिया है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर कर सिद्धार्थनगर जिले को आगे ले जाएंगे।


Scroll To Top
Translate »