सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में गाज़ियाबाद डीएम को कई मामलों में फेल पायें जानें पर बताया लापरवाह


लखनऊ। सीएम योगी ने वीसी के माध्यम से इस बार की गई समीक्षा बैठक में वैसे तो कई जिलों के डीएम पर नाराजगी जताई पर गाज़ियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह को कई मामलों में फेल पायें जानें पर जमकर फटकार लगाई साथ ही लापरवाह बताया है ।
गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह डीएम होने के साथ ही साथ गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी का भी अतिरिक्त चार्ज काफी समय से है ।
मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक में गाज़ियाबाद के डीएम को मूल बिन्दुओं पर ही फेल पाया और जमकर फटकार लगाई । वरासत, पैमाइश, नामांतरण, चकबंदी और प्रमाण पत्रों को जारी करने में ही देरी हो रही है ।
इसके अलावा इंवेस्टर समिट में उद्योगपतियों हेतु जिन ज़मीनों को देने का वादा सरकार ने किया था उनमें आ रही दिक़्क़त और देरी को CM ने घोर लापरवाही की संज्ञा दी|

PCS से IAS में आने के बाद राकेश सिंह को जब मुरादाबाद का DM बनाया गया उसके साथ ही नगर आयुक्त का चार्ज भी दिया गया फिर नगर आयुक्त का चार्ज हटाकर प्राधिकरण के VC का चार्ज दिया गया फिर जब राकेश सिंह को ग़ाज़ियाबाद का DM बनाया गया उसके साथ ही इन्हें ग़ाज़ियाबाद के प्राधिकरण का भी चार्ज दिया गया लेकिन जब मुख्यमंत्री इनके कार्यों और कार्यशैली की समीक्षा करते हैं तो ये DM के पद का निर्वाहन करने में लापरवाह पाये जातें हैं |


Scroll To Top
Translate »