कानपुर तैयारियां देखने पहुंचे सीएम योगी , एक घंटे परखीं तैयारियां, कहा किसी सूरत में जाम न लगने पाए


PM मोदी आठ मार्च को करेंगे लोकार्पण शिलान्यास

lucknow | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ  सुबह कानपुर पहुंचे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को कानपुर, गाजियाबाद और वाराणसी में होंगे उनके आगमन की तैयारियों के मद्देनजर सीएम ने कानपुर की  तैयारियों से संतुष्ट दिखे |  मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, पेयजल, जाम और टॉयलेट की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बुधवार सुबह 9:50 बजे हेलीकॉप्टर से निराला नगर ग्राउंड पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह सीधे मंच की तरफ पहुंचे। मंच और डी का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री समेत पार्टी के अन्य मंत्री, अधिकारियों समेत संगठन के पदाधिकारियों के साथ सेफ हाउस में बैठक की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कार्यक्रम के दौरान पेयजल की समस्या न होने पाए। पहले से टैंकरों की व्यवस्था कर ली जाए।

पीएम निरालानगर ग्राउंड पर होने वाली जनसभा के दौरान ही लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। पता चला है कि पीएम लखनऊ मेट्रो के विस्तार का लोकार्पण, कानपुर और आगरा मेट्रो, पनकी 660 मेगावाट पावर हाउस, 225 मेगावाट सोलर प्लांट का शिलान्यास भी कानपुर की जनसभा के दौरान ही करेंगे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग एकदम से बाहर निकलते हैं इसके लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्था रखे की किसी सूरत में जाम न लगने पाए।


Scroll To Top
Translate »