
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और स्तर के वरिष्ठ आईएएस अफसरों को जिलों का प्रभारी बना दिया है. यह अफसर अपने-अपने आवंटित जिलों में 2 दिन गुजारेंगे और विकास कार्यों की वास्तिवकता परखेंगे. इन अफसरों को हर महीने की 21 तारीख तक प्रभारी जिलों का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी. सरकार ने राजधानी लखनऊ की ज़िम्मेदारी हरिराज किशोर को सौंपी है. आगरा का प्रभार शम्भू नाथ शुक्ला को दिया गया है. गाजियावाद का ज़िम्मा सदाकांत को, मेरठ का ज़िम्मा कुमार अरविंद सिंह देव को, गोरखपुर का ज़िम्मा संजय अग्रवाल को, बागपत का देवाशीष पंडा को और रायबरेली का ज़िम्मा इफ्तेखारुद्दीन को दिया गया है.
योगी आदित्यनाथ सरकार ने अराधना शुक्ला को मुजफ्फरनगर, डिंपल वर्मा को शाहजहांपुर, संतोष यादव को हापुड़, राजेन्द्र कुमार तिवारी को महाराजगंज, पार्थ सारिथी सेन को मऊ, लीना जौहरी को हरदोई, आलोक सिन्हा को फतेहपुर, अनुराग श्रीवास्तव को चंदौली, आलोक कुमार (प्रथम) को आजमगढ़, अमित घोष को बिजनौर, कामरान रिजवी को बलरामपुर, निवेदिता शुक्ला को सीतापुर, मनोज सिंह को इटावा, प्रशांत त्रिवेदी को श्रावस्ती, संजय भूसरेड्डी को सोनभद्र, अमित मोहन प्रसाद को मथुरा, सुरेश चंद्रा को झांसी, हिमांशु कुमार को इलाहाबाद, रजनीश गुप्ता को कुशीनगर, जितेन्द्र कुमार को फिरोजाबाद, अनीता सिंह को अमरोहा और सुधीर गर्ग को अलीगढ़ का प्रभार दिया गया है. यह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हर महीने की 21 तारीख को आवंटित जिले में रहेंगे और विकास योजनाओं के सम्बन्ध में सरकार को अपनी रिपोर्ट देंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
