CM योगी का बड़ा बयान, बोले- पब्लिक प्रॉपर्टी को क्षति पहुंचाने वालों की जब्त करेंगे संपत्ति


गौरतलब है कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई अन्य शहरों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ​विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव, आगजनी और तोड़-फोड़ भी की। लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने 20 मोटरसाइकिलों, 10 कारों, 3 बसों और मीडिया की 4 ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोलों और बल का प्रयोग करना पड़ा। लखनऊ में शुक्रवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।


Scroll To Top
Translate »