लखनऊ स्मार्ट सिटी की 16वी बोर्ड बैठक संपन्न

लखनऊ| मंडलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 16 वीं बोर्ड बैठक
लखनऊ स्मार्ट सिटी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें समस्त स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान विभिन्न चालू और पूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की गई। जिन कुछ परियोजनाओं पर चर्चा की गई उनमें स्मार्ट रोड, ओपन ईयर जिम, फुट ओवर ब्रिज ,फहुफेकाडे लाइटिंग, ब्रेल क्लासेस, हेल्थ एटीएम , मंडलायुक्त ने कहा कि हेल्थ एटीएम अपने आप में एक यूनिक पहल है, और स्वास्थ्य के प्रति लोगों की हेल्थ प्रोफाइल अच्छी होना चाहिए l कई अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
अध्यक्ष लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री रंजन कुमार ने चालू परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये. उन्होंने लखनऊ स्मार्ट सिटी की रैंक सुधारने के लिए अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की।
बैठक में आगामी परियोजनाओं और अपने नागरिकों को नगरपालिका सेवाओं की आसान और लचीली सेवाएं प्रदान करने के बारे में विभिन्न चर्चाएं हुईं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्रीअजय कुमार द्विवेदी,श्री पंकज सिंह अपर नगर आयुक्त, श्री एस सी सिंह जनरल मैनेजर, शुभी श्रीवास्तव कंपनी सेक्रेट्री सहित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
