समाजवादी साइकिल यात्रा का समापन


yyyuuu76tलखनऊ|
            समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 5 अगस्त, 2015 से प्रारम्भ साइकिल यात्रा का समापन आज पार्टी के जिला मुख्यालयों पर हुआ। प्रदेश भर में विकासखण्ड स्तर तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी घर-घर पहुॅचाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, युवा प्रकोष्ठो के नौजवानों, विधायको, साॅसदों, मंत्रियों ने सप्ताहभर विभिन्न जनपदो में साइकिल यात्राएं की। महिलाओं, अल्पसंख्यको सहित समाज के सभी वर्गो के लोगों ने पूरे उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया। नौजवानों की भागीदारी की जितनी सराहना की जाय कम है।
राजधानी लखनऊ में शहर और जिले के सभी 9 विधान सभा क्षेत्रों से आज साइकिल यात्राएं निकली और इनका समापन समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय, कैसरबाग, लखनऊ में हुआ। वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय से और स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन ने अवध हास्पिटल से साइकिल यात्रियों को रवाना किया। गोमतीनगर में प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव ने भी साइकिल यात्रियों को झण्डा दिखाकर रवाना किया।
राजधानी में बड़ी संख्या में आए साइकिल यात्रियों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज देश में प्रतिगामी सांप्रदायिक ताकतें अपना एजेण्डा चलाने की साजिशें कर रही हैं। हमारा भी एजेण्डा हैं कि चाहे जितना अवरोध पैदा हो हमारी विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी। हम विकास को जनता तक पहुॅचाएगें। समाजवादी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के तमाम वादे सवा तीन साल के अंदर पूरे कर दिए हैं। श्री चैधरी ने कहा कि हमारा नेतृत्व और राजनीतिक चरित्र अलग है। हम समता, सम्पन्नता के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाज और व्यवस्था को बदलना चाहते है। विरोधी ताकतें झूठ और अफवाह के बल पर जनता केा गुमराह करती है। इनसे सतर्क रहना है।
इस अवसर पर सर्वश्री भगवती सिंह, डा0 अशोक बाजपेयी, श्री अभिषेक मिश्रा, गोमती यादव ने भी सम्बोधित किया। समापन समारोह में सर्वश्री जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, जगदीप यादव, मो0 हनीफ खाॅ, दीपक मिश्रा, मान सिंह, विजय बहादुर, अरूण शंकर शुक्ला, राम सागर यादव, श्री विजय यादव, रामशंकर यादव, प्रेमप्रकाष वर्मा, फिदा हुसैन अंसारी, फाखिर सिद्दीकी, ताराचन्द्र यादव, देवेन्द्र सिंह, अनीस राजा, सुभाष यादव, सतीश साहू, मो0 राशिद, राधा सक्सेना, रूपलाल, शांति यादव, मोनी दुबे, रीता पाण्डेय, मुजीबुर्रहमान बबलू, बसंती, फरहाना, विद्या यादव आदि की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।
 पार्टी मुख्यालय में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जौनपुर में श्री पारसनाथ यादव ने, श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने सिद्धार्थनगर तथा फैजाबाद में, श्री नरेश उत्तम ने जालौन में, श्री दिनेश सिंह प्रभारी ने फतेहपुर में, श्री रमेश प्रजापति प्रभारी एटा तथा डा0 मधु गुप्ता तथा डा0 श्वेता सिंह ने गोण्डा में साइकिल यात्रियों को सम्बोधित किया। बाराबंकी में प्रदेश महासचिव श्री अरविन्द सिंह गोप ने, श्री ब्रहमाशंकर त्रिपाठी तथा श्री राधेश्याम सिंह ने कुशीनगर में, श्री राममूर्ति वर्मा दुग्ध विकास मंत्री ने गोरखपुर तथा अम्बेडकरनगर में, आजमगढ़ में श्री बलराम यादव, श्री दुर्गा प्रसाद यादव और वसीम अहमद, तथा अमेठी में श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने साइकिल यात्रियों को सम्बोधित किया। श्रीमती अर्चना राठौर ने, चित्रकू में,, बलिया में श्री अम्बिका चैधरी,रामगोविन्द चैधरी नारद राय ने, बस्ती में श्री राज किशोर सिंह, बलरामपुर में डा0 एस0पी0 यादव, बहराइच में श्री यासर शाह, वाराणसी में श्रीमती रीबू श्रीवास्तव और गाजियाबाद में प्रीति चैबे और कानपुर में नीलम रोमिला सिंह ने साइकिल यात्रियों को सम्बोधित किया।

Scroll To Top
Translate »