
सहारनपुर परिवर्तन जनसभा
समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाॅट हमारा है
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी की यात्रा जनसंवाद के द्वारा जनपीडा को अभिव्यक्त करने के सशक्त माध्यम बन चुकी है। उत्तर प्रदेश में गुण्डागर्दी, माफियाराज, अपराध और भ्रष्टाचार से आहत जनता परिवर्तन के लिए कदम बढाकर भाजपा से जुड रही है।
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन जनसभा गुरूवार को आवास विकास मैदान सुल्तानपुर में हुई सुल्तानपुर में भाजपा नेताओं ने जनता के समझ मोदी जी का विजय रखा, जिससे उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ सके।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा के शासन काल में गरीब बर्बाद हुए हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी के गरीबी हटाओ के नारे का उल्लेख किया करते हुए कहा कि जिन्होंने गरीबो की बात की उनको इस बात की चिंता ज्यादा थी कि उनका बेटा क्या करेगा। उन्होंने राजनीति में परिवारवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, विधायक का लड़का विद्यायक बनेगा तो बाकी कार्यकर्ता क्या घंटा लेकर घूमेंगे, उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाले के बेटा देश का प्रधानमंत्री बने यह सिर्फ भाजपा में सम्भव है।
नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले से जनता खुश हैं। लेकिन भ्रष्टनेता दुखी है। 16 लाख करोड़ की छपी करेन्सी बाजार में थी, अभी 6 लाख करोड आये है। 30 दिसंबर के बाद कालाधन रखने वाले उन नोटो को जला कर ठंडी भगा सकते है। केन्द्र सरकार नोटबंदी से सरकारी खजाने में आये पैसे का उपयोग गरीबो के लिए करेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ -सुल्तानपुर -जौनपुर हाईवे का आज शिलान्स हुआ है। यह सीमेन्ट की सडक जब बनकर तैयार होगी तो 100 साल तक भी इसमें एक भी गढ्ढा नहंी हो सकता। हम गढ्ढा मुक्त सडक बनायेगें, आप सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाइए। उन्होंने कहा कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश को नंबर 1 बनाएंगें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो सपा सरकार के सभी घोटालो और विकास कार्यो की जांच होगी। 14 साल से सपा-बसपा बारी-बारी से यूपी को लूट रहे है। सपा सरकार अपराधियो की संरक्षक है, उनका नारा है खाली प्लाट हमारा है। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता किसी भी पद पर जा सकता है। भाजपा में नेता बनने के लिए किसी परिवार विशेष में पैदा होना जरूरी नहीं है। आज उत्तर प्रदेश सपा-बसपा और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी गठजोड़ से त्रस्त है। बहन बेटियां असुरक्षित है। कानून गुन्डो के दरबार में गिरवीं रखा हुआ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कानून का राज होगा हर आदमी को सम्मान मिलेगा। महिलाओं के सम्मान की रक्षा होगी।
केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि 35 वर्षो में मैंने इतना जनसमर्थन कभी नहीं देखा लगता है। जनता तैयार बैठी है, अबकी बार 300 पार।
केन्दीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मायावती को ये भी नहीं मालूम की श्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब की इच्छा के अनुसार ही नोटबंदी का साहसिक फैसला लिया है। मायावती को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए।
जनसभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य एवं जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह ने सम्बोधित करते हुए परिवर्तन का शंखनाद किया।
https://rashtriyadinmaan.com
