कांग्रेस ने मोदी सरकार की वादाखिलाफी एवं जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध ‘‘विश्वासघात दिवस’’ मनाया


33832358_1004759809679928_5279783050496966656_o
लखनऊ | केन्द्र की मोदी सरकार की चार वर्ष की विफलताओं को उजागर करने, पेट्रोलियम पदार्थों में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी एवं जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘‘विश्वासघात दिवस’’ मनाया गया। जिसके तहत प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया।
इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजबब्बर  सांसद के नेतृत्व में बारादरी, कैसरबाग लखनऊ पर हजारों की संख्या में कांग्रेसजन एकत्र हुए और वहां से बैलगाडि़यों, तांगों, रिक्शों तथा पैदल विरोध मार्च करते हुए भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में आगे बढ़े, जहां हलवासिया चौराहे पर भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर कंाग्रेसजनों को रोकने का प्रयास किया गया जहां प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजन सड़क पर धरने पर बैठ गये। इसके उपरान्त पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनेां एवं महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता विधानमंडल दल श्री अजय कुमार लल्लू एवं विधान परिषद दल श्री दीपक सिंह सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया जहां बाद में सभी को रिहा किया गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि बारादरी के सामने युवा कांग्रेसजनों द्वारा पकौड़े का ठेला लगाकर पकौड़े बेंचकर विरोध किया गया एवं महिला कांग्रेस द्वारा सब्जी की माला पहनकर, हाथों में सिलेण्डर, थाली-बेलन लेकर विरेाध मार्च किया गया।
आज के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्री प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री फजले मसूद, श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री विनोद चौधरी, डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, , श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री विनोद मिश्र, श्री आर0पी0 सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री श्रोत गुप्ता, श्री रमेश मिश्रा, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्रा, श्री पंकज तिवारी, श्री अमित त्यागी, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती नूतन बाजपेयी, री स्वतंत्र शुक्ला, श्री शमशाद आलम, श्री राहुल शुक्ला, श्री राहुल अवस्थी, श्री अली आगा, मो0 नासिर, शालिनी सिंह, मेराजवली खां, विभा त्रिपाठी, विषम सिंह, श्री सचिन रावत, सुशील बाल्मीकि, अभिषेक बाजपेयी, पुष्पेन्द्र सिंह, राजू यादव, सलमान कादिर आदि हजारेां की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
श्री हैदर ने बताया कि इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, कांग्रेस विधानमंडल एवं विधान परिषद दल के नेता सर्वश्री अजय कुमार लल्लू एवं दीपक सिंह ने प्रेसवार्ता करके केन्द्र सरकार की 4 वर्ष की विफलताओं को गिनाया एवं बुकलेट जारी की।

Scroll To Top
Translate »