कांग्रेस ने काटे चार प्रत्याशियों के टिकट,लखनऊ मध्य से मारुफ़ खान का भी कटा टिकट


44rr5treydownload (1)लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो चूका है, सोमवार से दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार भी थम गया है. वहीँ आज कांग्रेस ने यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन के तहत अपने चार उम्मीदवारों के टिकट काटे हैं.
जिन प्रत्याशियों का टिकट कटा हैं, उनमें लखनऊ मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी मारुफ़ खान का भी नाम शामिल हैं. वहीँ गोंडा के मनकापुर, सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ और बहराइच के पयागपुर से कांग्रेस प्रत्याशियों का टिकट काटा गया है.
गौरतलब है कि, मारुफ़ खान ने पर्चा दाखिल करते समय कहा था कि, उन्हें कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने नामांकन के लिए फोन करके कहा है वहीँ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकट काटने का फैसला प्रियंका गांधी के कहने पर किया गया है. बता दें कि, लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा सपा उम्मीदवार हैं.

Scroll To Top
Translate »