
लखनऊ | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कुंभ जाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार वह 21 फरवरी को कुंभ स्नान के लिए जा सकती हैं।कहा जा रहा है कि अब कुंभ के सहारे वह यूपी की सियाासत को साधने का प्रयास करेंगी।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी कैबिनेट मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई नेता कुंभ में स्नान कर चुके हैं।
प्रियंका को पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया। 11 फरवरी को लखनऊ में हुए रोड शो में उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला था। जिसके बाद 14 फरवरी तक वह लखनऊ में रहीं और अपने प्रभार में आने वाले लोकसभा क्षेत्रों पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की।
https://rashtriyadinmaan.com
