कांग्रेस का देश के लिए एक गौरवशाली इतिहास है आज उन लोगों से मुकाबला है जिनका कोई इतिहास ही नहीं है—राजबब्बर


48891140_2295508490481172_7751413021401939968_o
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में  स्थापना दिवस समारोह
लखनऊ ।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 134वीं स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयेाजित स्थापना दिवस समारोह में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने कहा कि मैं, मेरा, मेरा अपना, कांग्रेस के सिद्धान्त नहीं हैं ये कांग्रेस को मजबूत नहीं कर सकता, कांग्रेस के उसूलों को लेकर आगे नहीं चल सकता, हमें अपने कर्तव्य का पालन पूरी ताकत के साथ करना है। मैं कौन हूं यह नहीं बल्कि मेरी कांग्रेस है यह संकल्प लेना है। उन्होने कांग्रेसजनों का आवाहन किया कि आज के दिन हम संकल्प करें कि हमारे नेता कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी  आगामी स्थापना दिवस के दिन जब कांग्रेस मुख्यालय में झण्डा फहराने के लिए आयें तो लाल किले पर झण्डा फहराकर आयें।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस की शुरूआत कांगे्रस सेवादल द्वारा वन्देमातरम गीत से हुई। इसके बाद ध्वज फहराकर तिरंगे ध्वज को सलामी दी गयी एवं ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-झण्डा ऊंचा रहे हमारा’ ध्वज गीत गाया गया। ध्वज रक्षक की भूमिका में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष/मुख्य संगठक डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अ0भा0 कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री एवं मध्य जोन प्रभारी श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर  ने कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों एवं कांग्रेसजनों को शपथ दिलायी। इसके उपरान्त कांग्रेस सेवादल के निष्ठावान एवं पुराने अति सक्रिय पांच स्वयंसेवकों सर्वश्री विजय सिंह कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, हसीना खातून, सुशील तिवारी सोनू पंडित एवं धीरेन्द्र शुक्ला को प्रशस्ति पत्र एवं तिरंगा वस्त्र पहनाकर श्री राजबब्बर  द्वारा सम्मानित किया गया।
रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आजादी के संघर्ष में जब अंग्रेजों की लाठियां कांग्रेसी नेताओं पर पड़ती थीं तो नेता के घायल होने पर दूसरा व्यक्ति तुरन्त उस झण्डे को पकड़ लेता था और गिरने नहीं देता था। कांग्रेस का देश की उपलब्धियों के लिए एक गौरवशाली इतिहास है आज उन लोगों से मुकाबला है जिनका कोई इतिहास ही नहीं है ये पहले भी एक गिरोह की तरह थे और आज भी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं। आज आर0एस0एस0 और वर्तमान सरकार इतिहास को बदलना चाहती है। इतिहास के महापुरूषो की चोरी की जा रही है और पं. नेहरू के आदर्शों और सिद्धान्तों पर बनी हुई इस देश की नींव को तेाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पं0 नेहरू और सरदार पटेल की तमाम मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी जा रही हैं जबकि नेहरू और पटेल 1935 की पहली भारत की सरकार में एक साथ काम कर चुके हैं दोनेां गांधी के विचारेां से बंधे थे दोनों ने मिलकर देश को मजबूत बनाया। दुर्भाग्य रहा कि पटेल जी 1950 में हम सभी को छोड़कर इस दुनिया से चले गये उसके बाद पं0 नेहरू ने देश को संभाला और संवारा, जिसका परिणाम है कि आज हमारा देश विश्व में मजबूत राष्ट्र के रूप में सामने है। हमें अपने गौरव को याद करने की जरूरत है। उन्होने कि कांग्रेस का देश के मुद्दों से सरोकार था और है।
हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने इसी 2018 के अन्दर करके दिखाया है वह जब गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान गये तो देश की जनता ने आर्शीवाद दिया। काग्रेस की परिपाटी, मंतव्य, मकसद, लक्ष्य देशवासी और उसके सरोकार से है। आज हमारे सामने यूपी की धरती पर बड़ी चुनौती है। उन्होने यह भी कहा कि यूपी में लेाकसभा की 80 सीटें हैं और यही सीटें तय करती हैं कि देश में सरकार किसकी बनेगी। इसलिए आज हमें संकल्प लेना है कि हम इतनी मेहनत करें कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी को देश की सेवा करने का मौका मिले।
प्रवक्ता ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में प्रमुख रूप से कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री नईम सिद्दीकी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री शिव पाण्डेय, श्री प्रमोद सिंह, श्री राजीव बख्शी, श्री सरबजीत सिंह मक्कड़, श्री श्रोत गुप्ता, श्री रमेश मिश्रा, श्री सम्पूर्णानन्द, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र राजपूत, श्री जीशान हैदर, डा0 हिलाल अहमद, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री पंकज तिवारी, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री प्रदीप सिंह, श्री अंशू अवस्थी, डा0 मंजू दीक्षित, श्री विशाल राजपूत, श्री पीयूष मिश्रा, डा0 अनूप पटेल, श्रीमती शुचि श्रीवास्तव, श्री अभिषेक राज, श्रीमती रफत फातिमा, श्री सचिन रावत, श्रीमती शमीना शफीक, श्रीमती सदफ जाफर, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, डा0 जियाराम वर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री अरशी रजा, श्री सन्तोष श्रीवास्तव, डा0 लालती देवी, श्री गंगा सिंह एडवोकेट, श्सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Scroll To Top
Translate »