हिमाचल में कांग्रेस ने हार मान ली है, मैदान छोड़ दिया है —– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


namo-1

 

 

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए कांगड़ा के रैत में पहुंच चुके हैं. यहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब चुनाव जीतने उसके बस की बात नहीं है और इसलिए वह दूसरी पार्टियों में बागियों को ढूंढ़ रही है. उन्होंने कहा हर ओर कमल ही कमल दिखाई दे रहा है. आने वाले कई चुनावों में कांग्रेस माइक्रोस्कोप से भी देखने पर नहीं मिलेगी.

उन्होंने कहा कि हिमाचल को बीमारी से दूर करने के लिए सरकार बदलने से कुछ नहीं होगा बल्कि कांग्रेस को जड़ से साफ करना होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता सड़ी हुई दीमक की तरह है. पीएम मोदी ने कहा कि जब जनता देती है तो छप्पर फाड़ कर देती है लेकिन जब वह अपना तीसरा आंख खोलती है तो सब भस्म हो जाता है. हिमाचल में कांग्रेस ने हार मान ली है, मैदान छोड़ दिया है.

पीएम मोदी ने कहा,” कांग्रेस आठ नवंबर को ‘‘कालाधन दिवस’’ मनाएंगी और मेरे पुतले फूंकेगी. वह इसलिए क्रोधित है क्योंकि मैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं” उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि 18000 घरों में बिजली पहुंचाई है. उन्होंने हिमाचल की जनता से कहा कि वे यहां ये कहने नहीं आए कि बीजेपी को जिताएं. वह यहां सिर्फ तीन चौथाई बहुमत मांगने के लिए आए हैं.

चुनाव के आखिरी सप्ताह में पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता राज्य में प्रचार के लिए जुट रहे हैं. कांगड़ा के बाद पीएम पालमपुर, कुल्लू और ऊना में एक एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वे यहां रविवार तक रहेंगे.

बता दें 68 सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है. एक तरफ कांग्रेस कुर्सी बचाने की जुगत में है तो वहीं बीजेपी राज्य की सत्ता में वापसी करना चाहती है. 2007 में बीजेपी ने 41 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होना


Scroll To Top
Translate »