नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, मण्डलों में बनाये प्रभारी


44rr5treydownload (1)

लखनऊ,। प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर रखते हुए इन चुनावों को पूरी ताकत के साथ लड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मण्डल एवं जिला स्तर पर विभिन्न वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय बाजपेयी ने बताया कि 18 मण्डलों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी जनपदों के लिए जनपद प्रभारी के रूप में प्रदेश महासचिव, सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके तहत मुरादाबाद मण्डल के प्रभारी सुहैल अंसारी-विधायक के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल एवं संजय कटारिया, अलीगढ़ मंडल की प्रभारी अन्नू टण्डन-पूर्व सांसद के साथ पूर्व मंत्री सतीश शर्मा एवं सलीम अख्तर, मेरठ मण्डल के प्रभारी विवेक बंसल-पूर्व एम.एल.सी. के साथ मुकेश चैधरी एवं मौरिस हुसैन, सहारनपुर मण्डल के प्रभारी गजराज सिंह-पूर्व विधायक के साथ प्रदेश महासचिव विजय गोयल, प्रदेश सचिव मतान सिंह डेढ़ा एवं सरताज गाजी, आगरा मण्डल के प्रभारी पंकज मलिक-पूर्व विधायक के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह यादव, रघुराज सिंह एवं गुरविन्दर सिंह तथा कानपुर मण्डल के प्रभारी अजय राय-पूर्व विधायक के साथ प्रदेश महासचिव दीपक सिंह-सदस्य विधान परिषद, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह लोधी एवं प्रदेश सचिव सिराजवली खान को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसके अलावा झांसी मण्डल के प्रभारी प्रदीप माथुर-पूर्व नेता उ.प्र. कंाग्रेस विधान मंडल दल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी-पूर्व विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला एवं कुलदीप सिंह गुर्जर, चित्रकूट मंडल के प्रभारी राहुल राय-अध्यक्ष-उ.प्र. युवा कांग्रेस बुन्देलखण्ड जोन के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश, प्रदेश महासिचव भानु सहाय एवं प्रदेश संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला, इलाहाबाद मण्डल के प्रभारी डाॅं. राजेश मिश्रा-पूर्व सांसद के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश महासचिव रियासत अली तथा मिर्जापुर मण्डल के प्रभारी युवराज भदौरिया के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी, प्रदेश महासचिव डाॅ. राजेश कुमार चैधरी एवं प्रदेश सचिव सुनीता निषाद बनाये गए हैं। गोरखपुर मण्डल के प्रभारी ईश्वरचन्द्र शुक्ला-पूर्व विधायक के साथ प्रदेश महासचिवघनश्याम सहाय, रामजी गिरि एवं विस्मिल्लाह लारी, आजमगढ़ मण्डल के प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह-पूर्व विधायक के साथ प्रदेश महासचिव गंगाराम बिन्द, सलमान बसर एवं प्रदेश सचिव रविकान्त राय, वाराणसी मण्डल के प्रभारी विनोद चतुर्वेदी-पूर्व विधायक के साथ अब्दुल मन्नान, रमेश अग्रहरि एवं प्रदेश महासचिव मनीष मिश्रा, बरेली मण्डल के प्रभारी इमरान मसूद-पूर्व विधायक के साथयूसुफ कुरैशी एवं मतिउर्र रहमान, लखनऊ मण्डल के प्रभारी ललितेश पति त्रिपाठी-पूर्व विधायक के साथ गणेश शंकर पाण्डेय, फैजाबाद मण्डल की प्रभारी आराधना मिश्रा ‘मोना’-विधायक के साथ कु. अनुसुइया शर्मा, बस्ती मण्डल के प्रभारी वीरेन्द्र चैधरी के साथ सुरेश बहादुर सिंह तथा देवीपाटन मण्डल के प्रभारी नदीम जावेद-पूर्व विधायक के साथ राम जियावन को सम्बद्ध किया गया है।


Scroll To Top
Translate »