कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने कहा, मोदी दुनिया के सबसे महंगे चौकीदार


1457768915kapiljpg
नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक घोटाले पर एक बार फिर से कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने मोदी पर हमला बोल दिया है. उन्होंने कहा कि देश में अभी तक का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला हो गया, लेकिन मोदी अपने को ईमानदार और चुप्पी साधे हुए हैं, उन्हें इस मसले पर जनता के सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी के पास एक ही घर हवाई जहाज है, वह दुनिया के सबसे महंगे चौकीदार हैं.
बतादें कि इससे पहले राहुल गांधी और लालू यादव मोदी को चौकीदार बता चुके हैं. जबकि शत्रुघ्न सिन्हा तो पीएम मोदी को चौकीदार-ए-वतन भी बोल चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीए शासन काल में कोई टूजी घोटाला नहीं हुआ था, इसके बाद भी मोदी उसे घोटाले का रुप देते रहें. सिब्बल ने कहा, “यह एक अनुमानित घाटा था. बाद में अदालत ने कहा कि इस मामले में कोई भी घोटाला नहीं हुआ है.” सिब्बल ने नीरव मोदी द्वारा की गई 11,300 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी और 3,000 करोड़ रुपये के रोटोमैक ऋण डिफॉल्टर मामले पर कहा, “यह वास्तविक हानि है. प्रधानमंत्री अब चुप क्यों हैं?” मोदी ने ईटी ग्लोबल बिजनेस समिट में पहली बार शुक्रवार को बैंकिंग धोखाधड़ी पर बोला.
उन्होंने कहा कि सरकार अनियमितता करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी. सिब्बल ने कहा, “उनके(प्रधानमंत्री) पास एक घर है, विमान है. वह दुनिया के सबसे महंगे चौकीदार हैं.”


Scroll To Top
Translate »