
– एक तरफ बीजेपी और संघ की सोच है और दूसरी तरफ पूरा देश : राहुल गांधी
– जो लोग जिम्मेदार हैं उनपर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए : राहुल गांधी
-हम देश की महिलाओं के साथ खड़े हैं : राहुल गांधी
-कमजोर पर खुलेआम आक्रमण हो रहा है : राहुल गांधी
– तेजस्वी के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।
– तेजस्वी यादव के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पहुंचे।
-तेजस्वी यादव का समर्थन करने जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी जंतर मंतर पहुंचे।
– धरने में शामिल लोगों ने हाथ में पोस्टर ले रखे हैं जिन पर लिखा है नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ो कुर्सी छोड़ो।
– धरना प्रदर्शन में तेजस्वी का साथ देने मीसा और शरद यादव पहुंचे।
– बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि, बिहार की घटना हम इस रूप में लेते हैं कि एक निर्भया के साथ घटना हुई थी तो पूरा देश एकजुट हो गया था। आज बिहार में 34 निर्भयाएं इंसाफ मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में बच्चियां राहती थी वहां जानवर भी न रहें।
– दलित संगठन, छात्र युवा सभी यहां हैं। करीब 800 लोग हैं।
– जेएनयू की शेहला राशिद ने कहा कि हम चाहते हैं कि इन बच्चियों के साथ हुई बलात्कार की घटना से ऐसी चिंगारी पैदा हो, जिससे यह समस्या खत्म हो जाये। यह पार्टी का मुद्दा नही है, यह देश का मुद्दा है। भाजपा के लोग आपको बलात्कारियों का समर्थन करते दिख जाएंगे।
-आप मंत्री राजेन्द पाल गौतम ने कहा कि जहां जहां उनकी सरकार है, वहां बच्चियों के साथ गलत हो रहा है, दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है, मॉब लिंचिंग में लोगों को मारा जा रहा है। यह माहौल देश को स्वीकार नही है। ऐसी घटना में हम मिलके साथ मे लड़ेंगे।
-जेएनयूएसयू पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि इस अपराध के खिलाफ देश की सड़कों में जगह कम पड़ जानी चाहिए। यह राजनीति का सवाल नही है, सवाल है कि हम किस तरह के समाज की कल्पना करना चाहते हैं। अगर देश मे किसी महिला, मुस्लिम, आदिवासी, दलित के साथ अत्याचार हो टोह एकसाथ हो। यह न्याय अन्याय का सवाल है, एक तरफ न्याय की तरफ़ एक दल है दूसरी तरफ अन्याय के खिलाफ लोग एक तरफ है
-जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि एक सीता का हरण हुआ तो लंका दहन हुआ। एक द्रोपदी का चीरहरण हुआ तो महाभारत हुआ। यहां 34 बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। केंद की सरकार सो रही है, बिहार की सरकार अपराधियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
