सत्ता मिलने पर कांग्रेस एक जीएसटी स्लैब लाएगी—- राहुल गांधी


उनको जवाब देते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर बेहतर जवाब दे पाते। हालांकि, उन्होंने छात्रा से कहा कि कांग्रेस एक जीएसटी के पक्ष में है क्योंकि विभिन्न श्रेणी से भ्रष्टाचार बढ़ता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी पर उनकी पार्टी का रूख बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा, ”मूल रूप से जीएसटी कांग्रेस पार्टी का विचार है लेकिन हमारा मानना है जिस तरह सिंगापुर में सात प्रतिशत जीएसटी है उसी तरह एक कर स्लैब होना चाहिए लेकिन भाजपा सरकार ने पांच अलग श्रेणी बना दी। उन्होंने 28 प्रतिशत कर भी लगाया। हम 28 प्रतिशत कर के बिल्कुल खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, ”हमारी व्यवस्था थी कि कमजोर तबके के इस्तेमाल वाले उत्पादों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखना चाहिए और फिर बाकी के लिए एक कर होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”इसलिए विचार के स्तर पर उनके (भाजपा की) जीएसटी और हमारे (कांग्रेस) जीएसटी में अंतर है। गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आयी तो हम 28 प्रतिशत जीएसटी खत्म करेंगे और समूचे भारत में एक जीएसटी लागू करेंगे।


Scroll To Top
Translate »