कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्यमंत्री से इस्तीफा की मांग को लेकर रामधुन का पाठ किया


20914546_888993787918760_9206382393672541276_n
लखनऊ  |    उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राजबब्बर ने कहा कि आज के ही दिन 16अगस्त 1947 को कलकत्ता में जिस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को हिन्दू महासभा एवं मुस्लिम लीग द्वारा मारा-पीटा गया उन्होने तब भी हिंसा का सहारा नहीं लिया और अहिंसा का साथ नहीं छोड़ा। आज हम सभी गांधी जी के बताये हुए उसी रास्ते पर चलकर अपनी अहिंसात्मक आवाज उठा रहे हैं। हम गांधीवादी तरीके से आवाज उठाकर गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई बच्चों की हत्या पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस गूंगी बहरी सरकार के विरूद्ध गांधी के रास्ते पर चलकर संघर्ष का बिगुल हम बजाते रहेंगे, जब तक बच्चों की हत्यारी सरकार से उन माताओं केा न्याय नहीं मिल जाता।
प्रदेश कांग्रेसके महामंत्री/प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने बताया कि कांग्रेसजनों ने आज गांधी जी की प्रतिमा के नीचे ढाई घण्टे रामधुन, भजन गाये और फिर ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए सड़क पर निकल गये। गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में लगभग 70 बच्चों की हत्या के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्यमंत्री से इस्तीफा मांगने, बच्चों की हत्या के दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे आज सैंकड़ांे की संख्या में कांग्रेसजनों ने ढाई घण्टे तक गांधीजी के प्रिय भजन एवं रामधुन का पाठ किया। इसके उपरान्त रामधुन गाते हुए मांगों केा लेकर विधानसभा की ओर सड़क पर बढ़ रहे थे, पुलिस ने रोका तब सभी कंाग्रेसजन सड़क पर बैठ कर रामधुन गाने लगे तब पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों को सांसद श्री प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर बसों में भरकर मालएवेन्यू चौराहे पर छोड़ा गया।
इस मौके पर श्री प्रमोद तिवारी सांसद ने कहा कि गोरखपुर की घटना प्रदेश की सबसे जघन्य घटना है। लगभग 70 बच्चों की आक्सीजन की कमी से तड़प-तड़प तक जानें गयी हैं यह प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है और इसके लिए पूरी तरह प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। श्री अमित शाह द्वारा गुजरात में दिये गये बयान की उन्होने कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि उनका बयान न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि उत्तर प्रदेश का और उन सभी माताओं का अपमान है जिनकी कोख सूनी हो गयी है।
श्री सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण रामधुन पाठ में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद, सांसद श्री प्रमोद तिवारी, सांसद श्री एम0ए0 खान, विधायक श्रीमती अराधना मिश्रा मोना, एमएलसी श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, श्री सत्यदेव त्रिपाठी एवं श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री फजले मसूद, श्री अखिलेश प्रताप सिंह एवं श्री सतीश अजमानी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री एस0पी0 गोस्वामी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री ओंकार सिंह, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री प्रमोद सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह, श्री अशोक सिंह, श्री श्रोत गुप्ता, श्री संजीव सिंह, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी, श्री एस0जे0एस0 मक्कड़, डा0 हिलाल अहमद, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री संजय दीक्षित, श्री नदीम अशरफ जायसी, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री शिव पाण्डेय, श्री करूणेश राठौर, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री अजय कुमार सिंह अज्जू, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री राजेश सिंह, श्री अभिमन्यु सिंह, श्री ब्रजेश सिंह गाट, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री नदीम अहमद, श्री मनोज तिवारी, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री मुकेश सिंह चौहान, श्री अयाज खान अच्छू, श्री बलदेव चौधरी, श्री शशांक त्रिपाठी, श्री हरिशंकर तिवारी, श्री राजेश सिंह काली, श्री राहुल शुक्ला, श्री सत्यवान बाजपेयी, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सरलेस रावत, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती मीना रावत, श्रीमती राधा पाण्डेय, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्रीमती नीलम अम्बेडकर, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री कोणार्क दीक्षित, श्री स्वतंत्र शुक्ला सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Scroll To Top
Translate »