
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता, उपाय व बचाव के दृष्टिगत युद्ध स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके कारण सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। स्थगित कार्यक्रमों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को देखते हुए दिहाड़ी मजदूरों और रोज कामने-खाने वाले लोगों के भरण पोषण की व्यवस्था सरकार करेगी।
कोरोना वायरस के उत्तर प्रदेश में अब तक 16 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक विदेशी व्यक्ति शामिल है। इनमें से पांच लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की सरकार कोरोना वायरस के मामले को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और मल्टीप्लेक्स को 2 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया था।
https://rashtriyadinmaan.com
