कोलकाता. आईपीएल-8 के शुरुआत में लगातार 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रन से हराकर दूसरी खिताबी जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियन्स ने कप्तान रोहित और पोलार्ड की हाफ सेन्चुरी की बदौलत 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए मिचेल मैक्लिंघन ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मलिंगा और हरभजन के नाम दो-दो विकेट रहे। बता दें कि मुंबई ने 2013 में इसी मैदान पर चेन्नई को 23 रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। दो बार खिताब जीतने वाली मुंबई अब तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई और कोलकाता ने दो-दो बार खिताब जीता था। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
IPL:मुंबई बनी चैम्पियन, CSK को 41 रन से हराया
मुंबई ने बनाए 202 रन
इससे पहले लेंडल सिमंस (68 रन, 45 बॉल), रोहित शर्मा (50 रन, 26 बॉल), कीरन पोलार्ड (36 रन, 28 बॉल) और रायुडू (36* रन, 24 बॉल) की तूफानी पारियों से मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 203 रन का टारगेट दिया। मुंबई इंडियन्स की तूफानी बैटिंग के आगे चेन्नई का कोई भी बॉलर लाइन लेंथ से बॉलिंग नहीं कर सका। पार्थिव पटेल को छोड़ दिया जाए तो टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाजों ने 2 से अधिक छक्के लगाए। चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट चटकाए। ड्वेन स्मिथ और मोहित शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
पहाड़ सरीखे टारगेट के आगे चेन्नई की खराब शुरुआत
203 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत काफी धीमी रही। पारी के चौथे ओवर की चौथी बॉल पर मैक्लिंघन ने माइकल हसी को सुचित के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। हांलाकि कैच के बारे में सुचित श्योर नहीं थे, लेकिन रीप्ले में देखने के बाद अंपायर्स ने हसी को आउट करार दिया। इस समय चेन्नई का स्कोर 22 रन था। हसी ने 9 बॉल में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए।
https://rashtriyadinmaan.com

