दादरी में जो हुआ, एक ‘हादसा’ ही था : कलराज


 

2015_10image_16_56_1660759976-llनई दिल्ली: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने भी दादरी की घटना को ‘हादसा’ करार देते हुए आज आरोप लगाया कि विपक्षी दल जबरन इसे भाजपा से जोड़ रहे हैं और इस प्रकरण पर भड़काऊ बयान देकर समाज में आक्रोश पैदा कर रहे है। श्री मिश्र ने  कहा कि कुछ क्षेत्रीय दलों के लोग इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाने की बात करके इस हादसे का राजनीतिक फायदा लेने का प्रयास कर रहे है और वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उल्टे सीधे बयान देकर इसके सहारे समाज में तनाव पैदा किया जा रहा है। इन दलों का मकसद सछ्वाव कायम करना नहीं बल्कि आक्रोश का माहौल बनाना है।

उनका कहना था कि दादरी का हादसा गो हत्या और गोमांस जैसी अफवाह के कारण उत्तेजित भीड़ की परिणति थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का एजेंडा भाजपा और मोदी सरकार को बदनाम करना है। उनकी तलाश उन मुद्दों की है जिन्हें भाजपा से जोड़ा जा सके और उसे बदनाम कर मोदी सरकार के काम की गति में बाधा पहुंचायी जा सके।


Scroll To Top
Translate »