यूपी के सवा दो करोड़ किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ ,योगी की कैबिनेट का ऐलान


yogi-aditynath-1111

 

lucknow | योगी सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया है. योगी कैबिनेट की मंगलवार शाम पांच बजे से बैठक शुरू हो गई है. कर्ज माफी के लिए योगी सरकार 36 हजार करोड़ रुपये देगी. फिलहाल प्रदेश के 2.15 करोड़ किसानों का एक लाख रुपये कर्ज माफ होगा.

लोक भवन में  पहली कैबिनेट बैठक में पांच प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.

1. बीजेपी के चुनावी लोक संकल्प पत्र के मुताबिक लघु और सीमांत किसानों की कर्जमाफ़ी के प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद थी. बीजेपी ने अपने लोक संकल्प पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा. कैबिनेट में किसानों की कर्ज माफ़ी का प्रस्ताव पास होने से बुलंदेलखंड के 86 लाख किसानों को लाभ मिलेगा. प्रदेश में लघु और सीमांत किसानों की कुल संख्या 2.15 करोड़ है. सीमांत किसान वे हैं जिनके पास 2.5 एकड़ भूमि या 1 हेक्टेयर से कम है. लघु किसान वे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर या 5 एकड़ से कम भूमि है.

2. एंटी रोमियो स्क्वायड गठन के प्रस्ताव को भी मिलेगी मंजूरी.

3. अवैध बूचड़खाने के खिलाफ प्रस्ताव.

4. 100 प्रतिशत गेहूं खरीद के प्रस्ताव को भी मिलेगी हरी झंडी.

5. गाजीपुर में स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव पर भी लग सकती है मुहर.

यूपी का मुख्‍यमंत्री बनने के बाद ताबड़तोड़ फैसले करके सुर्खियों में आए योगी आदित्‍यनाथ की पहली कैबिनेट पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजर लगी हुई है. सबसे बड़ी वजह किसानों की कर्जमाफी के वादे से जुड़ी है. उनके फैसलों की वजह से लोगों की उम्‍मीदें बढ़ गई हैं.


Scroll To Top
Translate »