मानहानि मामला : केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी


 

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया और योगेंद्र (उस वक्त आप में रहे) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। दरअसल, अदालत ने इस बात पर गौर किया कि वकील सुरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा शिकायत पर सुनवाई के दौरान उनकी ओर से कोई भी पेश नहीं हुआ था। बहरहाल, अदालत ने मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए मुल्तवी कर दी।

गौरतलब है कि शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2013 में शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि प्रमुख अखबारों में छपे आलेखों में आरोपी व्यक्तियों ने मानहानिकारक, गैरकानूनी और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसने बार और समाज में उनकी प्रतिष्ठा कम की।

वहीं, आप नेताओं ने शिकायत का विरोध करते हुए दलील दी थी कि चुनावी टिकट आवंटित करना या रद्द करना पार्टी का विशेषाधकार है और शिकायतकर्ता ने अपने खिलाफ अदालत में लंबित मामलों की जानकारी नहीं दी थी। शिकायत के आधार पर अदालत ने इस मामले को लेकर उन्हें अपने समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।


Scroll To Top
Translate »