भव्यता से संपन्न हुआ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सर्राफा सम्मान समारोह


       लखनऊ |   उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन एवं लखनऊ सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निराला नगर स्थित होटल रेग्नेंट  में लखनऊ सांसद एवम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सम्मान समारोह संपन्न हुआ ।  जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा , विधायक उत्तर विधान सभा डाक्टर नीरज बोरा, लखनऊ पूर्वी विधान सभा विधायक आशुतोष टंडन , लखनऊ मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया , भाजपा नगर अध्यक्ष एवं एमएलसीमुकेश शर्मा ,  भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अभिषेक खरे  सहित जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल मुंबई के अध्यक्ष श्री आशीष पेठे  एवं बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन दिल्ली के श्री योगेश सिंघल  उपस्थित रहे ।    

   कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के तदोपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ  ।   

   कार्यक्रम प्रारम्भ  की घोषणा उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद जैन ने की ,  कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री राजनाथ सिंह सहित अन्य अतिथियों का पुष्प एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया एवं सम्मान मे स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । 

     उक्त कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए संयुक्त रूप से लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र रस्तोगी उपाध्यक्ष , श्री राजन रस्तोगी, महामंत्री श्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों  श्री राजनाथ सिंह जी के हस्तक्षेप से हॉल मार्किंग  HUID प्रक्रिया का सरलीकरण करने के लिए मिले एवम रक्षा मंत्री से मिले अभूतपूर्व सहयोग से देश का सराफा जगत लाभान्वित हुआ है  और  छोटे व्यापारियों को सुगमता से व्यापार करना संभव हो पाया है ।

  इस हेतु आभार व्यक्त करने के लिए  रक्षा मंत्री के सम्मान मे  इस अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है । उक्त कार्य को संपादित करने में विशेष सहयोग देने हेतु भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के श्री अभिषेक का भी सराफा कमेटी ने विशेष धन्यवाद किया । 

   इस कार्यक्रम में सर्राफा जगत के उत्थान के लिए विशिष्ट कार्य करने हेतु श्री महेश चंद जैन कानपुर , श्री रविंद्र नाथ रस्तोगी लखनऊ , श्री कमल किशोर रस्तोगी लखनऊ , श्री कैलाश चंद जैन जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ द्वारा श्री राजनाथ सिंह जी के हाथों  सम्मानित कराया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे रक्षा  रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशिष्ट अतिथियों के रूप मे बृजेश पाठक ,श्री मुकेश शर्मा , डॉक्टर नीरज बोरा एवं अभिषेक खरे ने संबोधित किया  । 

 उक्त कार्यक्रम में लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद गोरखपुर ,  कानपुर ,फैजाबाद ,इलाहाबाद , आगरा ,लखीमपुर ,जौनपुर ,इटावा, सुल्तानपुर ,लखनऊ सहित विभिन्न सराफा एसोसिएशन के श्री रविश अग्रवाल,  श्री गौरव अग्रवाल , श्री संजय गुप्ता ,श्री राम कुमार वर्मा ,श्री राम प्रकाश गुप्ता ,डॉक्टर राजकुमार वर्मा , श्री आदिश जैन , श्रीअंकित मल्होत्रा ,  श्री विनोद माहेश्वरी ,  श्री अरुण अग्रवाल , श्री मुकेश रस्तोगी , श्री शरद ओसवाल , श्री पदम चंद जैन , श्री कन्हैया लाल वर्मा , श्री विशाल निगम आदि सहित सैकड़ों व्यापारीगण उपस्थित रहे ।


Scroll To Top
Translate »