दरअसल, विपक्ष आम आदमी पार्टी के ऊपर आरोप लगा रहा है कि यह मुफ्त योजनाएं सिर्फ चुनाव तक के लिए हैं। इसके बाद पार्टी ने दिल्ली में गारंटी कार्ड देने की घोषणा की है। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में ‘आप’ के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने दावा किया कि पार्टी अभी तक चुनाव तैयारियों को लेकर सभी दलों से आगे है। प्रचार अभियान हो या उम्मीदवारों की घोषणा हम आगे हैं।
गोपाल राय ने बताया की दूसरे चरण के टाउनहाल में अरविंद केजरीवाल 23 से 30 जनवरी के बीच सात संसदीय सीट पर सात टाउनहॉल करेंगे। इस दौरान जनता के सामने पुरानी योजनाएं अगले पांच साल तक लागू रहेंगी उसका गारंटी कार्ड जनता को दिया जाएगा। 23 जनवरी से ही डोर-टू-डोर प्रचार अभियान शुरू होगा जो 2 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता गारंटी कार्ड लेकर 35 लाख घरों तक जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि अभी चल रही योजनाएं आगे भी लागू रहेंगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पिछली बार दिल्ली ने ईमानदारी पर वोट दिया था। इस बार काम पर वोट पड़ेगा। वह शुक्रवार को शकूरबस्ती में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि पांच साल पूरा करने के बाद जनता उस सरकार की कमियां नहीं बल्कि काम गिना रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
