दिल्ली ऑटो एक्स्पो 2016: पेश हुई Maruti Suzuki Vitara Brezza,


 

maruti-vitara-brezza_650x400_71454472583

नई दिल्ली: दिल्ली ऑटो एक्स्पो 2016 में बुधवार को Maruti Suzuki ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza को पेश कर दिया है। इस कार को अगले कुछ महीनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। Maruti Suzuki Vitara Brezza से कंपनी पहली बार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रख रही है।

जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि ये गाड़ी 6 ट्रिम- LDi, LDi (O), VDi, VDi (O), ZDi और ZDi+. में आएगी। Maruti Suzuki Vitara Brezza सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी और इसमें 1.3-लीटर DDiS इंजन लगा होगा। इस गाड़ी का पेट्रोल वेरिएंट बाद में उतारा जाएगा। अनुमान है ये कार मार्च तक बाज़ार में दस्तक दे देगी।

इस कार का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था। गाड़ी में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ DRL, चौड़े एयरडैम, फॉग लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट लगाए गए हैं। इसके अलावा डुअल टोन कलर ऑप्शन, टू-टोन ORVM, इंटिग्रेटेड टर्न लाइट, बंपर माउंटेड टर्न इंडिकेटर, प्लास्टिक अंडर बॉडी क्लैडिंग और रियर विंडस्क्रीन वाइपर लगाया गया है।

Maruti Suzuki Vitara Brezza के इंटीरियर को भी प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। गाड़ी के अंदर 60:40 स्प्लिट सीट, SmartPlay इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Apple CarPlay, इनबिल्ट नैविगेशन, की-लेस इंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, कूल्ड अपर ग्लवबॉक्स की सुविधा दी गई है। इसके अलावा ABS और EBD जैसे फीचर्स को सारे वेरिएंट के स्टैंडर्ड फीचर में शामिल किया गया है।

Maruti Suzuki Vitara Brezza फीचर्स:
डुअल फ्रंट एयरबैग
कॉकपिट स्टाइल क्लस्टर विथ मूड लाइट
सिग्नेचर बुल-हॉर्न LED लाइट
प्रोजेक्टर हेडलैंप

डायमेंशन
लंबाई: 3,995mm
चौड़ाई: 1,790mm
ऊंचाई: 1,640mm
व्हीलबेस: 2,500mm

स्पेसिफिकेशन
इंजन: 1.3-लीटर DDiS
पावर: 88.5 बीएचपी
टॉर्क: 200Nm


Scroll To Top
Translate »