दिल्ली के भजनपुरा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 4 छात्रों समेत 5 की मौत


दिल्ली अग्निशमन सेवा ने एक अधिकारी ने बताया कि भजनपुरा इलाके में इमारत ढहने से चार छात्रों समेत पांच की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इमारत में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था। मलबे में कुछ छात्रों के फंसे होने का अंदेशा है। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख ने बताया कि कम से कम 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन छात्र अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। हादसे में हुए नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। घटना के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।


Scroll To Top
Translate »