लोकतंत्र का गला घोंट रही है मोदी सरकार: निर्मल खत्री


सांसदों के निलम्बन पर बिखरे कांग्रेसी, भाजपा कार्यालय का किया घेराव

 

6b9958e9bc532fa10d31462ea191f966_Mलखनऊ: 25 कांग्रेस सांसदो के निलम्बन से बिफरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर का घेराव किया और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और विधायक कैण्ट डा0 रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पहुँच कर धरना दिया और पुलिस की कड़ी घेराबन्दी को तोड़ते हुए भाजपा दफ्तर का घेराव कर मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हुई। लेकिन कार्यकर्ताओं ने जोश के आगे पुलिस प्रशासन बैकफुट पर नजर आया।

जीपीओ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहाकि कांग्रेस सांसदो का निलम्बन लोकतंत्र का काला अध्याय है। मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। कांग्रेस की आवाज आम जनता की आवाज है इसे कोई दबा नहीं सकता। वही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक कैन्ट डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहाकि मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोटना चाहती है। यह सरकार अपने जनविरोधी नीतियों को जबरन देश पर थोपना चाहती है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस सांसदो का निलम्ब इस बात का प्रभाव है कि मोदी सरकार को लोकतंत्र और आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। वही हिटलरशाही पर उतारू है।

प्रदेश कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि विरोध मार्च में प्रमुख कांग्रेसजनों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक श्री संजय कपूर, विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी एवं श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक सर्वश्री राजेन्द्र शर्मा, श्यामकिशोर शुक्ल, विनोद चैधरी एवं सतीश अजमानी, पूर्व एमएलसी श्री राकेश मिश्र, श्री अमीर हैदर, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री मारूफ खान, श्री प्रमोद सिंह, चै0 सत्यवीर सिंह, श्री विनोद मिश्र, श्री संजीव कुमार सिंह, श्री गिरीश मिश्रा, श्री सत्यदेव सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्री गौरव चैधरी, श्री शिव पाण्डेय, डा0 जियाराम वर्मा, श्री रमेश मिश्रा, श्री पंकज तिवारी, श्री अशोक सिंह, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री विजय बहादुर, श्री एस.जे.एस. मक्कड़, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री शैलेन्द्र तिवारी बबलू, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री अरशी रजा, श्री विजय सक्सेना, श्री सिराज वली खां शान, डा0 आर0सी0 उप्रेती, श्री अंजनी शुक्ला पिण्टू, श्री नसीम खान, सरदार रंजीत सिंह, श्री पी0के0 त्यागी, श्री यूसुफ खान, श्री अवनीश शुक्ला, श्री मेंहदी हसन, श्री ओ0पी0 पाल, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री राजाराम राठौर, श्री ज्ञान प्रकाश राय, श्री राजेन्द्र वर्मा, श्री के0डी0 शुक्ला, श्री प्रभुजोत सिंह बत्रा लकी, श्री अरूण शुक्ला, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री के0के0 शुक्ला, श्री अन्वेश सिंह चैहान, श्री रामगोपाल सिंह, कोणार्क दीक्षित, श्री योगेश्वर सिंह, श्री दुर्गाशंकर दुबे, श्री आशुतोष मिश्र, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती आशा यादव, श्री श्यामनरायन तिवारी, श्रीमती सरलेश रावत आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।


Scroll To Top
Translate »