देसी गर्ल प्रियंका ने ‘गंगाजल-टू’ को बताया एक महत्वपूर्ण फिल्म


 

425-150x150मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘गंगाजल-टू’ को एक महत्वपूर्ण फिल्म बताते हुए कहा है कि इस फिल्म में भ्रष्टाचार, भूमि माफिया और किसान खुदकुशी सहित देश की वर्तमान समस्याओं को दिखाया गया है।

प्रियंका ने बताया, ‘‘मैं इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हूँ। भूमिका के चलते नहीं  बल्कि यह एक अच्छी फिल्म है। श्रृंखला की पहली फिल्म में अजय देवगन ने जो भूमिका अदा की थी मैं वह भूमिका अदा कर रही हूँ। इसमें केवल मुद्दे बदल गए हैं। हमने भ्रष्टाचार, भू-माफिया, किसान खुदकुशी और कैसे लोग खुदकुशी करने के लिए विवश हो रहे हैं, जैसे मुद्दों को उजागर किया है। इसकी पटकथा अच्छी है।’’

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म‘गंगाजल-टू’ में प्रियंका एक पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा कर रही हैं। यह फिल्म 2003 में आई अजय देवगन अभिनीत फिल्म की अगली कड़ी है।

 


Scroll To Top
Translate »