
पीएम मोदी ने कहा कि दीदी आपने विश्वासघात किया है और इस विश्वासघात की कीमत यहां का नौजवान लेकर रहेगा। दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है और देख लेना 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो आपके विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे। आज भी आपके 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं।
बंगाल में पीएम मोदी ने कहा कि दीदी के दिल में कुछ और है। असल में दिल्ली तो बहाना है, यहां पर भतीजे को जमाना है। अब बुआ और भतीजे का ये खेल पश्चिम बंगाल समझ चुका है। उन्होंने कहा कि चिटफंड के नाम पर जिन गरीब परिवारों को जीवन खोना पड़ा है, उनके आंसुओं का जवाब इस बार पश्चिम बंगाल की जनता देने वाली है।
इससे पहले झारखंड के कोडरमा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं को ‘मिशन महामिलावट के प्रति आगाह करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्ष का महागठबंधन देश में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं चाहता।
https://rashtriyadinmaan.com
