डिजिटल इंडिया से देश का स्वरूप बदल जाएगा: रविशंकर


 

07_07_2015-ravishanker07नई दिल्ली । केंद्रीय संचार व सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि डिजिटल इंडिया के आने से पूरे देश का स्परूप बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को समान रुप से लागू करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेगी। कॉल ड्रॉप को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम दूरसंचार कंपनियों से आशा करते हैं कि सभी ऑपरेटर्स अपने नेटवर्क में सुधार करेंगे।

इससे पहले कॉल ड्रॉप को लेकर ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सभी दूरसंचार कंपनियों से रेडियो फ्रेक्वेंसी बढ़ाने के लिए कहा है। यही नहीं सरकार ने दूरसंचार कंपनियों द्वारा दी जा रही सेवा की गुणवत्ता का ऑडिट कराने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि ग्राहकों द्वारा अक्सर ये शिकायत की जा रही है कि बात करते वक्त बीच में ही फोन कट जाता है। जिसके चलते कई बार दिक्कतों का समना करना पड़ता है। इस बीच सरकार भी इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने का मन बना चुकी है। दूरसंचार मंत्रालय कॉल ड्रॉप को लेकर कंपनियों पर जुर्माना किए जाने की योजना तैयार कर चुका है।

 


Scroll To Top
Translate »