उत्तराखंड में डिम्पल यादव को सीएम बनाया जाये


 

11665592_10207259559704249_8670328955445182421_nलखनऊ | उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई अगले विधानसभा चुनाव में डिम्पल यादव को प्रदेश का सीएम प्रोजेक्ट करना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान का कहना है कि यूपी के सीएम अखिलेश की पत्नी डिम्पल का मायका गढ़वाल में हैं, इस वजह से चुनाव में पार्टी को फायदा हो सकता हैै।

सचान ने पार्टी मुखिया मुलायम को पत्र भेजकर सांसद डिम्पल यादव को उत्तराखंड का प्रभार सौंपने का अनुरोध किया है। उनका कहना हैै कि डिम्पल के यहां आने से बड़े पैमाने पर महिलाओं का समर्थन मिलेगा। पार्टी को अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या बढ़ने का भी फायदा मिलेगा। इस प्रस्ताव की पैरवी यूपी और उत्तराखंड के पुराने सपाई भी कर रहे हैं।

इसके अलावा, कुमाऊं मंडल में पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर को पार्टी आगे करना चाहती है। पत्र में कहा गया है कि रोहित शेखर को यूपी में परिवहन निगम में सदस्य बनाने का फायदा एनडी तिवारी के प्रभाव वाले कुमाऊं मंडल में मिल सकता है।


Scroll To Top
Translate »