DMK प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम करुणानिधि का निधन


 

Dj__jBVVAAA8Y0X

 

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि (M Karunanidhi) का निधन (Karunanidhi Death) हो गया. वह 94 साल के थे. करुणानिधि पिछले 28 जुलाई से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे. शाम 6 बजकर 10 मिनट पर करुणानिधि का निधन हुआ. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय कलैंग्नर एम. करुणानिधि का सात अगस्त, 2018 को शाम छह बजकर दस मिनट पर निधन हो गया. डॉक्टरों और नर्सों की हमारी टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘हम भारत के कद्दावर नेताओं में से एक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं और परिवार के सदस्यों तथा दुनिया भर में बसे तमिलवासियों का दुख साझा करते हैं.’


– कलईनार करुणानिधि का निधन गहरा दुख देने वाला है. वे भारत के एक वरिष्ठ नेता थे.

-आज मैंने अपना ‘कलाईनार’ को खो दिया है. यह एक ऐसे शख्‍स थें जिन्‍हें मैं कभी नहीं भूल सकता. आज मेरे जीवन का काला दिन है : रजनीकांत

करुणानिधि का रक्तचाप कम होने के बाद 28 जुलाई को उन्हें गोपालपुरम स्थित आवास से कावेरी अस्पताल भेजा गया था. पहले वह वार्ड में भर्ती थे, बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. पिछले दो दिनों से करुणानिधि की सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी. जिसके बाद यह खबर सामने आई है. करुणानिधि की सेहत में गिरावट की खबर के बाद हजारों की संख्या में समर्थक कावेरी अस्पताल के बाहर जमा हो रहे थे और करुणानिधि की तंदुरूस्ती के लिए प्रार्थना कर रहे थे.

इससे पहले चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी थी कि करुणानिधि की सेहत बहुत खराब है. अस्पताल की तरफ से जारी बयान के अनुसार पिछली रात से उनकी स्थिति और खराब हुई थी.


Scroll To Top
Translate »