डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कूटनीतिक तौर पर बेहद कामयाब रहा भारत दौरा

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत एक मजबूत देश है और अपने यहां के मुद्दों को अच्छी तरह से सुलझाने पर यहां की सरकार अच्छा काम कर रही है.

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि आर्टिकल 370 को लेकर मैंने कुछ नहीं कहा था और मैंने सिर्फ यही कहा था कि कश्मीर एक बड़ी समस्या है. मैं यहां के नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी कुछ नहीं कहना चाहता हूं और यहां की सरकार जानती है कि क्या करना चाहिए.

पाकिस्तान को लेकर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि इमरान खान से मेरे संबंध अच्छे हैं और मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बहुत अच्छे संबंध हैं. भारत एक मजबूत देश है और भारत चाहता है कि अफगान शांति समझौता किया जाए.

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के प्रधानमंत्री के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं और कश्मीर के मुद्दे को लेकर दोनों देश काम कर रहे हैं. जहां तक कश्मीर के ऊपर मध्यस्थता का सवाल है अगर हमसे कहा जाएगा तो हम मध्यस्ता के प्रयासों के लिए तैयार हैं. प्रधानमंत्री मोदी एक मजबूत पर शांत शख्स हैं और समस्याओं को हल करने को लेकर उनका अपना एक नजरिया है.

भारत में सीएए पर पूछे गए सवाल पर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत धार्मिक आजादी पर सही काम कर रहा है और पीएम मोदी एक मजबूत नेता हैं. भारत में सबको धार्मिक आजादी की स्वतंत्रता मिली हुई है जो बेहद अच्छी बात है. भारत में सभी धर्मों का सम्मान होता है और पीएम मोदी सबकी धार्मिक स्वतंत्रता चाहते हैं.

Scroll To Top
Translate »