भाजपा प्रत्याषी डा. नीरज बोरा ने प्रभात फेरी निकाली


unnamed66677u
लखनऊ, । चुनाव की तिथि नजदीक आते ही लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी डा. नीरज बोरा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। एक ओर जहां पार्टी संगठन की बूथ समितियां सक्रिय हो गई हैं वहीं विद्यार्थी परिषद सहित अनेक संगठन डा. बोरा के पक्ष में अलग-अलग जनसंपर्क कर रहे हैं।
आज प्रातः डा. नीरज बोरा ने सेक्टर क्यू, अलीगंज वार्ड, चांदगंज गार्डेन, सेक्टर बी में प्रभात फेरी निकाली। वहीं अयोध्यादास वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दौरान डा. नीरज बोरा ने भाजपा की नीतियों और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए उत्तर प्रदेष में भाजपा सरकार जरुरी है। उन्होंने लखनऊ उत्तर क्षेत्र की मलिन बस्तियों के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में सड़क, सीवर, विद्युत, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं कों पहुंचाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा।
डा. बोरा ने सीतापरु रोड स्थित ब्रज की रसोई, षिव विहार कालोनी, सेमरा प्राथमिक स्कूल के पास, भिडिंया टोला, रघुवर कृपा गेस्ट हाउस के पास एवं सेक्टर जे जानकीपुरम आदि जगहों पर बैठकें की। अलग-अलग टोलियों ने भी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से डा. बोरा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साहू समाज के प्रदेष अध्यक्ष दिलीप साहू के नेतृत्व में साहू समाज के लोगों ने डा. बोरा की सुनिष्चित जीत के लिए नाईबाडा, सराय माली खां क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। उक्त जनसंपर्कों में अवधेष त्रिपाठी, राधेलाल निषाद, दीपू शुक्ला, सुरेष साहू, विक्की साहू, बंटी साहू, दिनेष कुमार साहू, त्रिवेणी साहू आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं समाज सेविका बिन्दु बोरा ने मनकामेष्वर वार्ड, इंदिरानगरी कालोनी, विष्णु विहार, फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में भाजपा के लिए वोट मांगे वहीं फैजुल्लागंज के षिवलोक कालोनी में रुपाली अग्रवाल, मनू सिंह, किरन पाण्डेय, रितेष त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरी टीम के साथ  जनसंपर्क किया।

Scroll To Top
Translate »