लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के समस्त ब्लाकों, तहसीलों एवं जिलाधिकारी कार्यालयों सहित जिला महिला एवं पुरूष अस्पतालों में आने वाले नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु समाजवादी शुद्ध पेयजल योजना के अन्तर्गत वाटर ए0टी0एम0 लगाने हेतु कार्य योजना यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाये। उन्हांेने कहा कि समाजवादी शुद्ध पेयजल योजनान्तर्गत आम नागरिकों को न्यूनतम दर पर वाटर ए0टी0एम0 के माध्यम से शुद्ध पेयजल शासकीय कार्यालयों एवं चिकित्सालयों पर उपलब्ध कराया जाये।मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में समाजवादी शुद्ध पेयजल योजना के अन्तर्गत बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी शुद्ध पेयजल योजना का क्रियान्वयन यथाशीघ्र कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराकर नागरिकों को शुद्ध पेयजल न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराया जाये।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आनन्द मिश्रा, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अरूण सिंघल, प्रमुख सचिव नियोजन डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
