
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने शाम करीब 4.45 बजे चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले कुछ घंटे में मौसम बिगड़ सकता है। इस अलर्ट के करीब 40 मिनट बाद ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक ही बदल गया। विभाग के मुताबिक दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में अगले तीन घंटे में आंधी के साथ तेज तूफान आने की संभावना जताई थी। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई।
मौसम विभाग की ओर से चेतावनी के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया। दिन में रात हो गई। तेज आंधी के साथ घना अंधेरा छा गया। मौसम के अचानक बिगड़ने के मद्देनजर लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी। दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और तूफान दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और तूफान मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी करने के बाद ही अचानक दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल गया। तेज आंधी और तूफान आने की वजह से आम-जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ये तूफान शाम उस समय जिस समय लोग ऑफिस से घरों को लौटते हैं। जो भी इस तूफान के दौरान कहीं फंस गए हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
बता दें कि मौसम विभाग की ओर से अलर्ट में कहा गया था कि दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 घंटों के दौरान हल्की बारिश और हवा की 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान सही निकला और शाम करीब 5.30 बजे अचानक ही तूफान ने दस्तक दे दी। आं
https://rashtriyadinmaan.com
