दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव


lucknow |उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। वह अभी तक केंद्र में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात थे। अब उन्हें उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा।

आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अध्यक्ष भी हैं। उनकी नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है।

आईएएस मिश्रा दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिलेगा।

यूपी में फरवरी मार्च में होने वाले चुनाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति काफी अहम हो जाती है।


Scroll To Top
Translate »