DUSU चुनाव में ABVP का 3 सीटों पर कब्जा, एनएसयूआई एक सीट पर सिमटी


 

delhi-dusu-election-abvp-3-seats-one-seat-tucked-nsui-news-in-hindi-155453

नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने तीन सीटों और एनएसयूआई ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. एबीवीपी के अमित तंवर अध्यक्ष, प्रियंका उपाध्यक्ष और अंकित सिंह सांगवान सचिव बने हैं. एनएसयूआई के मोहित संयुक्त सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहे.

अध्यक्ष अमित तंवर को कुल 16537 वोट मिले. उन्होंने 11857 वोट पाने वाले निखिल यादव को हराया है. वहीं उपाध्यक्ष प्रियंका को 15592 वोट मिले हैं, उन्होंन एनएसयूआई के अर्जुन को हराया, जिन्हें 13137 वोट मिले. एबीवीपी के ही अमित सिंह सांगवान सचिव पद पर 15518 वोट पाकर विजयी रहे. उन्होंने एनएसयूआई की विनीता ढाका हराया, जिन्हें 13833 वोट मिले.

संयुक्त सचिव पद एनएसयूआई के मोहित गरीड ने जीता, उनको एबीवीपी के विशाल यादव को करीब 2500 वोटों से हराया. लगातार दो साल से एबीवीपी चारों सीटों पर जीत दर्ज करती रही है. इस बार के चुनाव में 36 फीसदी मतदान हुआ था. इसके अलावा जेएनयू के स्कूलों में भी वोटों की गिनती चल रही है. 1100 वोटों की गिनती के बाद जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में आईसा और एसएफआई गठबंधन सभी पांच काउंसलर सीटों पर आगे चल रहा है.

दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में इस वर्ष अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने कुल 18 कॉलेजों में अपना पेंनल चुनाव मैदान में उतारा. इसमें से करीब 11 कॉलेजो में किसी न सीट पर संगठन के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. इसमें नार्थ कैंपस स्थित खालसा और भगनी निवेदिता कॉलेज में पूरा पैनल विजय हुआ. नार्थ कैंपस में सत्यवती मॉर्निंग व इवनिंग में उपाध्यक्ष, सचिव,सह सचिव,और केंद्रीय पार्षद, विवेकानंद कॉलेज में सचिव ,सह सचिव ,जाकिर हुसैन में उपाध्यक्ष, साउथ में आत्मा राम सनातन धर्म में उपाध्यक्ष, वेंकी में अध्यक्ष,सह सचिव,केंद्रीय पार्षद, राम लाल आनंद कॉलेज में अध्यक्ष ,सचिव,केंद्रीय पार्षद, श्री अरबिंदो मॉर्निंग में उपाध्यक्ष, सचिव, केंद्रीय पार्षद जीते.


Scroll To Top
Translate »