
नई दिल्ली | दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात आठ बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस हुए। कंपन से खबराए लोग अपने अपने घरों और ऑफिसों से बाहर खुले जगह पर एकत्रित हो गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई।
इससे पहले शाम चार बजकर 25 मिनट पर उत्तराखंड में भी भूकंप आया था। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, लखनऊ, बाराबंकी, श्रवास्ती में भी झटके महसूस हुए।
इससे पहले बीते मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके लगे थे। उस वक्त भी भूकंप का केंद्र रहे नेपाल ही थी और तब इसमें डोटी जिले में एक घर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई हुई थी।
भूकंप के झटके यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली आदि शहरों में भी महसूस किए गए। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा में भी झटके महसूस हुए। हालांकि राहत की बात यह है कि इन जगहों से किसी तरह की दुर्घटना की खबर नहीं आई।
https://rashtriyadinmaan.com
