ED ने नौ राज्यों में 18 नौकरशाहों के ठिकानों पर मारे छापे


ED~06~04~2017~1491480542_storyimage

 

 

नई दिल्ली |  नरेंद्र मोदी सरकार के काले धन के खिलाफ शुरू किए गए अभियान में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशभर में छापेमारी की। ईडी ने दिल्ली, मुंबई, गोवा, पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्यों में छापेमारी जारी है।

ईडी ने नौ राज्यों में 18 नौकरशाहों के ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें उत्तर-प्रदेश के 4 नौकरशाह शामिल है। बताया जा रहा है ईडी की यह छापेमारी दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की है।

ईडी ने यूपी में यादव सिंह के केस में भी छापेमारी की है। रामेंद्र सिंह के ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की है। आपको बता दें कि रामेंद्र सिंह ने ही यादव सिंह घोटाले का पर्दाफाश किया था।

मीडिया की खबर के अनुसार, ईडी के डायरेक्टर कर्नल सिंह ने पूरे मामले में नजर बना रखी है। नौ राज्यों में आईएएस, आईएफएस समेत 18 नौकरशाहों के यहां गुरुवार को ईडी ने छापेमारी की है।


Scroll To Top
Translate »