
इसके बाद मुख्यमंत्री बैरक, मेस और आरटीसी पहुंचे। यहां भी कई जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। मेस मैं मौजूद महिला रिक्रूट से पूछा कि आप लोगों को कोई समस्या। सब ने कहा नहीं सब ठीक है। फिर बैरक की गंदगी और टीन की छत के बारे मे एसएसपी से पूछा तो बताया गया कि नई बैरक का निर्माण हो रहा है। उसके बाद ये पुरानी बैरक हट जाएंगी। इस पर सीएम निर्माणधीन पक्की बैरक भी गए। घुड़सवार बैरक भी गए। यहां उनके सामने ही घोड़ों को गुड़ खिलाया गया। इस दौरान उन्होंने इनको दिए जाने वाले आहार की पूरी जानकारी ली।
सुबह 9:05 बजे जैसे ही मैसेज प्रसारित हुआ कि सीएम पुलिस लाइन पहुंचने वाले है, वैसे ही अफसरों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की वजह से पुलिस लाइन में परेड हो रही थी लिहाज एसएसपी तो कुछ देर में ही पहुंच गए पर एडीजी और आईजी तब अपने आवास पर ही थे। ये सब भी आनन फानन पहुंचे। डीजीपी ओपी सिंह मुख्यमंत्री के साथ ही पहुंचे थे
सीएम के जाने के कुछ देर बाद ही पुलिस लाइन में सफाई व्यवस्था शुरू हो गयी। आनन फानन बाहर से मजदूर लाये गए और नालियां व बैरकों की सफाई शुरू कर दी गई।
https://rashtriyadinmaan.com
