
लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के समस्त प्रदेश पदाधिकारियेां, एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों तथा जोनल/मंडल कोआर्डिनेटर्स तथा जिला/शहर चेयरमैनों की बैठक आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी की अध्यक्षता में आहूत की गयी है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री खुर्शीद अहमद सैय्यद , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर , पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद श्री कपिल सिब्बल एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रचार समिति के चेयरमैन एवं सांसद डॉ0 संजय सिंह, समन्वय समिति के चेयरमैन एवं सांसद श्री प्रमोद तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री खुर्शीद अहमद सैयद ने कहा कि चुनाव में टिकटों के बंटवारे में मनमानी होती रही है और अल्पसंख्यक की अनदेखी की जाती है। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक में सिर्फ मुस्लिम ही नहीं आते बल्कि क्रिश्चियन, सिख, पारसी, जैन आदि भी समुदाय आते हैं। उन्होने कहा कि आने वाले उ0प्र0 के विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के सभी मंडलों में मंडलवार बड़ा सम्मेलन करेंगे जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है, जिसकी तिथि की शीघ्र ही घोषणा की जायेगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि आप सभी लोग जिस शिद्दत के साथ पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इस बार चुनाव में टिकट वितरण में पूरी ईमानदारी से टिकट वितरण होगा। उन्होने कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होने पायेगी। श्री बब्बर ने साफ किया कि किसी भी दल के साथ समझौता नहीं हुआ है और न ही बात हो रही है, इसको सभी लोग अच्छी तरह से समझ लें और अपना शक दूर कर लें। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार से घबराकर विपक्षी दलों ने फर्जी खबरें छपवाकर भ्रम पैदा कर कांग्रेसजनों का मनोबल गिराना चाहती हैं ऐसे में सभी को पूरी सावधानी के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है किसी भी भ्रम में नहीं आना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कपिल सिब्बल ने नोट बन्दी के सम्बन्ध में नोटों के आंकड़ें पेश करते हुए कहा कि दर्द उनको होता है जिसके परिवार होता है श्री नरेन्द्र मोदी के परिवार ही नहीं है, इसलिए उन्हें कोई दर्द नहीं हैं। श्री मोदी ने अपनी 90 वर्षीय मां को केा लाइन में खड़ाकर अपनी सोच को उजागर किया है। पूरे देश की जनता को उनकी सोच को समझने की जरूरत है। यदि वह अच्छे बेटे होते तो खुद लाइन में लगकर अपनी मां को चार हजार रूपये लाकर देते। श्री सिब्बल ने कहा कि देश की 80 प्रतिशत जनता का बैंक खाता नहीं है जिनके पास है भी वह बन्द है प्रयोग में नहीं है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, बुनकरों, मजदूरों को सिर्फ मारने का काम किया है।
प्रचार अभियान समिति के चेयरमैन एवं सांसद डा0 संजय सिंह ने कहा कि राहुल की किसान यात्रा के दौरान जिस प्रकार आम जनता का समर्थन मिला और सभी वर्गों का समर्थन मिला उससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि आप सभी अल्पसंख्यक विभाग के लोग जिस प्रकार जोश में यहां आये हैं उसी जोश के साथ यदि काम भी करेंगे तो आपको सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होने कहा कि खराब लोग सभी वर्गों में होते हैं।
समन्वय समिति के चेयरमैन एवं सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि तना और जड़ यदि अलग कर दिये जायें तो न तो तना काम का रह जाता है और न ही जड़ किसी काम का रहता है। यदि तना और जड़ जुड़े रहें तो पेड़ की शक्ल में होते हैं, इसलिए हिन्दु-मुस्लिमों को पेंड़ की तरीके से रहना होगा और आपस में लड़ाने वालों से सावधान रहना होगा।
हाजी सिराज मेंहदी ने बैठक में आये हुए सभी पदाधिकारियों को पूरी मजबूती के साथ काम करने एवं प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब को सुरक्षित बनाये रखने में अल्पसंख्यक विभाग की सक्रिय भागदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि वर्ष 2012 के समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को जो मुख्यमंत्री एवं सपा के नेता कहते हैं कि उसे पूरा कर दिया है उसमें एक भी काम पूरा किया है तो उसे लिखित रूप से सार्वजनिक करेें। उर्दू को दूसरी भाषा का दर्जा कांग्रेस शासनकाल में दिया गया था कुछ लोग अदालत चले गये अभी सर्वोच्च न्यायालय ने एक साल पूर्व आदेश दिया है कि प्रदेश सरकार इसे दूसरी भाषा लागू करे किन्तु प्रदेश सरकार इस विषय पर पूरी तरह मौन है और कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही 18 प्रतिशत का आरक्षण का वादा, बेगुनाह जेलों में जो बंद हैंे उन्हें सत्ता में आते ही फौरन रिहा करायंेगे, मदरसों में टेक्निकल शिक्षा दी जायेगी, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में स्कूल खोले जायेंगे आदि किसी भी वादे को यदि पूरा किया है तो उन्हें इसे जनता के सामने सार्वजनिक करना चाहिए। श्री मेंहदी ने कहा कि इन मुद्दों को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग पोस्टर के जरिये आम जनता तक पहुंचायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, श्री अमीर हैदर, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, पूर्व मंत्री श्री मुईद अहमद, पूर्व विधायक श्री हाफिज मोहम्मद उमर, पूर्व विधायक श्री भूधर नारायन मिश्रा, पूर्व आईएएस श्री अनीस अंसारी, विश्व के प्रसिद्ध शायर श्री मंजर भोपाली, श्री मारूफ खान, श्री प्रमोद सिंह, श्री अरशद आजमी, स्टेट वाइस चेयरमैन श्री सगीर सईद, सै0 इबरत एवं हाजी अरशान, केाषाध्यक्ष मो0 काजिम, प्रदेश प्रवक्ता चौ0 सलमान कादिर, स्टेट कोआर्डिनेटर मोहम्मद नासिर, श्री जावेद अंसारी, श्री यूनुस सिद्दीकी, श्रीमती नीलम स्विंग, श्री दिलप्रीत सिंह, शहर चेयरमैन श्री मेंहदी हसन सहित प्रदेश भर के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य तथा जोनल/मंडल कोआर्डिनेटर्स तथा जिला/शहर चेयरमैन मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
