इं राकेश कुमार त्यागी अध्यक्ष एवं इं0 जी0एन0 सिंह महासचिव निर्वाचित,उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न


WhatsApp Image 2018-06-28 at 7.25.49 PM

लखनऊ । उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 34वीं द्विवार्षिक कौंसिल सभा के दूसरे दिन मुख्य चुनाव अधिकारी इं0 राजनाथ सिंह चुनाव अधिकारी इं0 एस0पी0 श्रीवास्तव एवं इं0 एस0पी0 मिश्रा की देखरेख में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। समस्त 21 पदों पर र्निविरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सिंचाई विभाग के इं0 राकेश कुमार त्यागी को अध्यक्ष एवं लोक निर्माण विभाग के इं0 जी0एन0 सिंह महासचिव तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इं0 राजेन्द्र मणि त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुना गया, शेष अन्य पदों पर क्रमशः इं0 बृजेश द्विवेदी -उपाध्यक्ष राजकीय, इं0 श्रीप्रकश गुप्ता-उपाध्यक्ष निगम/परिषद, इं0 सुभाष श्रीवास्तव-उपा0 प्रोन्नत, इं0 बी0पी0 सिंह सैनी-उपाध्यक्ष प0क0यो0, इं0 गजेन्द्र सिंह-अतिरिक्त महासचिव राजकीय, इं0 राजीव श्रीवास्तव- अति0 महासचिव निगम/परिषद, इं0 पी0के0 राय-उप महासचिव (पूरब), इं0 ओ0पी0 वर्मा-उप महासचिव (मध्य), इं0 संदीप वर्मा-उप महासचिव (पश्चिम), इं0 विनय देव तिवारी-संगठन सचिव राजकीय, इं0 अनिल सचान-संगठन सचिव निगम/परिषद, इं0 श्रवण कुमार- वित्त सचिव सामान्य, इं0 योगेश कुमार श्रीवास्तव-वित्त सचिव प0क0यो0 इं0 डी0पी सिंह शाही-कोषाध्यक्ष प्रगति निर्माण, इं0 रामेन्द्र शर्मा-प्रचार सचिव, इं0 योगेश चौहान-सम्पादक प्रगति निर्माण, इं0 के0पी0 सिंह-लेखा सम्प्रेक्षक प्रथम, इं0 दयाशंकर कुशवाहा-लेखा सम्प्रेक्षक द्वितीय चुने गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष, इं0 एस0के0 पाण्डेय, महासचिव इं0 सुधीर पवॉर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लो0नि0वि0 के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी, सर्व श्री होमपाल जी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष इं0 विष्णु तिवारी सहित सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रदान किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को भरोसा दिलाया की अवर अभियन्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिये सार्थक प्रयास किया जायेगा एवं जरूरत पडी तो आन्दोलन भी किया जायेगा।


Scroll To Top
Translate »