
उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन का 54 वाॅ अधिवेशन
लखनऊ, । उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने आज उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन, के 54 पें महाअधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश और प्रदेश के विकास में अभियंता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मुम्बई की आबादी 1.25 करोड के लगभग है। वहाॅ आज भी पीने का पानी ऐसे मिलता है जैसे गंगा जमुना के किनारे बसे शहरों को जबकि वहाॅ जो पानी की पाइप लाइन इंजीनियर्स ने डाली थी वह 70 साल पुरानी है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि सांसद एवं विधायकों को मिलने वाली सांसद एवं विधायक निधि दिलाने की शुरूआत उन्ही की मांग पर हुई थी। अभियंता एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों एवं समस्याओं को लेकर कहा कि पिछली सरकार भी मेरी थी यह सरकार भी मेरी है। मै मुख्यमंत्री से कहुगा कि एसोसिशन से संवाद करें। संवाद से ही समस्याओं का निपटारा होता है। उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन, प्रदेश के समस्त अभियंत्रण विभागांे/निगमों, स्थानीय निकायों, विकास प्राधिकरण तथा आवास एवं विकास परिशद में कार्यरत समस्त डिग्रीधारी अभियंताओं का एक प्रतिनिधि संगठन है। सहायक अभियंता से लेकर प्रमुख अभियंता स्तर तक के लगभग 12000 अभियंता अधिकारी इस संगठन के सदस्य हैं।
उ.प. इंजीनियर्स एसोसिएशन, अपनी स्थापना के 93 वर्श पूर्ण कर रहा है। एसोसिएषन द्वारा 54वाॅ महाधिवेषन समारोह का आयोजन ‘‘विश्वेश्वरैया प्रेक्षागष्ह‘‘ लोक निर्माण परिसर, लखनऊ में किया गया, जिसमें उ0प्र0 सहित देष के 14 प्रान्तों के अभियंताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। समारोह की अध्यक्षता इं0 अजय कुमार सिंह द्वारा की गई तथा अध्यक्षीय भाशण के रूप में प्रदेष के विकास कार्यो में अभियंताओं को आ रही कठिनाइयों के निराकरण हेतु न्यायोचित माॅगों का एक ज्ञापन माननीय श्री राज्यपाल उ0प्र0 को सौंपा गया।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री राम नाईक राज्यपाल उ.प्र. द्वारा देष के अभियंताओं को आष्वस्त किया गया कि उनकी न्यायोचित माॅगों पर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से समुचित कार्यवाही कराने के सार्थक प्रयास किये जायेगें। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष इआरएमसक्सेना, इकप्तान सिंह तथा इअख्तर अली फारूकी को राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। महाधिवेषन में विषिश्ट अतिथि के रूप में बिहार से पधारे इं.राजेश्वर मिश्र, चेयरमैन इण्डियन इंजीनियर्स फेडरेषन द्वारा ‘‘इंजीनियरिंग कमीषन‘‘ का गठन किये जाने तथा पूरे देष में अभियंत्रण सेवाओं में कार्यरत अभियंताओं की सेवा नियमावली एवं वेतन निर्धारण करने की प्रक्रिया में एकरूपता लाये जाने की मांग की। महाधिवेषन के अवसर पर आयोजित सभा को इंअख्तर अली फारूकी, पूर्व अध्यक्ष उपइंजीनियर्स एसोसिएषन एवं उ.प. अधिकारी महापरिशद द्वारा सम्बोधित किया गया। इ सीताराम सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के उपरान्त महाधिवेषन समारोह के प्रथम सत्र का समापन हुआ।उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन का आन्तरिक सत्र अपरान्ह 2.00 बजे से प्रारम्भ हुआ, जिसमें आगामी सत्र के लिए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इ.अजय कुमार, मुख्य अभियंता स्तर-1 सिंचाई विभाग को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
